फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The issue of 18 percent GST was raised in the meeting of tent businessmen

Lucknow News: टेंट व्यवसायियों की बैठक में 18 प्रतिशत जीएसटी का उठा मुद्दा

Fri, 01 Aug 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The issue of 18 percent GST was raised in the meeting of tent businessmen
लखनऊ। टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 18 प्रतिशत जीएसटी से व्यवसाय में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी व्यापारियों का कहना था कि ग्राहक बहुत मुश्किल से किराया दे पाते हैं, कोई भी ग्राहक जीएसटी के रूप में अलग से रकम नहीं देना चाहता। इसका सीधा असर व्यवसाय पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि पिछली बैठकों में भी यह समस्या उठ चुकी है। संगठन की ओर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर अध्यक्ष कीर्ति चौधरी ने शहर की नो एंट्री से होने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया। चेयरमैन पवन तलवार ने कहा कि यह मामला 12 से 14 सितंबर तक होने वाले महाधिवेशन में भी उठाया जाएगा। ऐसे में अधिक से अधिक व्यवसायी उसमें पहुंचे। इस मौके पर नगर महामंत्री ऋतिक जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, महेश शर्मा, जोन अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, अनंत मिश्रा, धर्मेंद्र आर्य, आशीष टंडन, मोहम्मद जुबैर, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed