{"_id":"677c3e073394d5e82009aa4e","slug":"the-inspectors-son-threatened-to-kill-the-manager-for-not-filling-petrol-for-free-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1024812-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुफ्त में पेट्रोल न भरने पर दरोगा के बेटे ने मैनेजर को दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुफ्त में पेट्रोल न भरने पर दरोगा के बेटे ने मैनेजर को दी हत्या की धमकी
Tue, 07 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मोहित।
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-6 स्थित भारत पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश यादव ने तेलीबाग निवासी एसयूवी सवार दरोगा के बेटे मोहित रंजन व साथी अशोक सिंह पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता अयोध्या में तैनात हैं।
राजेश के मुताबिक दो जनवरी की रात पंप पर मोहित रंजन एसयूवी से साथी अशोक सिंह के साथ आया था। मोहित ने पिता की धौंस दिखाते हुए कर्मी से मुफ्त में पेट्रोल भरने को कहा। विरोध पर आरोपी गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। फिर एसयूवी राजेश के दफ्तर के सामने लगा कर चाकू से उनका गला रेतकर हत्या करने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को सूचना देने पर दोनों भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के साथी अशोक की तलाश की जा रही है।