फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The group that came on a fam trip met the CM and admired the beauty of Lucknow

Lucknow News: फैम ट्रिप पर आया दल सीएम से मिला, निहारी लखनऊ की खूबसूरती

Thu, 05 Jun 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The group that came on a fam trip met the CM and admired the beauty of Lucknow
लखनऊ। पर्यटन विभाग और विदेश मंत्रालय के सहयोग से मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) कार्य योजना के अंतर्गत पांच आसियान देशों का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के प्रमुख स्थलों की यात्रा पर आया है। फैमिलियराइजेशन (फैम) ट्रिप के तहत आयोजित यात्रा का उद्देश्य बौद्ध सर्किट में आने वाले बौद्ध विरासतों को विश्व मानचित्र पर प्रदर्शित करना है।
विज्ञापन


यात्रा पर आए कंबोडिया, लाओस पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों ने राजधानी के बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, भूलभुलैया आदि जगहों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय व्यंजन को सराहा। इसके बाद यह दल श्रावस्ती के लिए रवाना हो गया। मंगलवार देर शाम प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन


सीएम ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि यह बोधि यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने का साधान मात्र नहीं है, बल्कि यह दक्षिण-पूर्व एशिया के पांच प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करने का भी माध्यम है। यह यात्रा भारत तथा मेकांक-गंगा सहयोग के सदस्य देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सांस्कृतिक संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की बौद्ध धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। इस दल में बौद्ध भिक्षु, ट्रेवल एजेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। फैम ट्रिप को बोधि यात्रा का नाम दिया गया, जो सात जून तक चलेगी। यात्रा में आए प्रतिनिधि श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ के साथ-साथ वाराणसी का भ्रमण करेंगे।

इससे पहले उन्होंने आगरा का भ्रमण किया। यह प्रयास भारत व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग को सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed