फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The goods train stood for half an hour in the middle of the road

Lucknow News: बीच रास्ते पौन घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Mon, 28 Oct 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The goods train stood for half an hour in the middle of the road
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर रविवार को टर्निंग पॉइंट पर उच्च गुणवत्ता वाला उपकरण लगाने के लिए दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इससे भले ही कोई यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन एक मालगाड़ी को बीच रास्ते पौन घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रैफिक ब्लॉक खत्म हुआ तो मालगाड़ी रायबरेली स्टेशन पहुंची। मधुबन क्रॉसिंग भी देर तक बंद होने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली में 18 टर्निंग पॉइंट हैं, जहां ओवर राइडिंग स्विच लगे हैं। इन्हीं स्विच को बदला जा रहा है। इनकी जगह पर थिक वेब स्विच लगाए जा रहे हैं। टर्निंग पॉइंट से ही ट्रेनें रेल लाइन बदलती हैं। पुराने स्विच से रेल लाइन बदलते समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम रहती थी।
विज्ञापन


नए स्विच लगने से ट्रेन की रफ्तार पर असर नहीं पड़ेगा। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी भी दूर होगी। अब तक 10 से अधिक टर्निंग पॉइंट पर नए स्विच लगाए जा चुके हैं। रविवार को स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित टर्निंग पॉइंट पर थिक वेब स्विच लगाने का काम हुआ। स्विच बदलने के लिए दोपहर 12.10 से 2.10 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लॉक से यात्री ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से होता रहा, लेकिन एक मालगाड़ी को रोका गया। दरियापुर से रायबरेली आ रही मालगाड़ी बीच रास्ते में करीब पौन घंटे खड़ी रही। इसे सिविल लाइन और मधुबन क्रॉसिंग के बीच रोका गया। ट्रैफिक ब्लॉक खत्म होते ही मधुबन क्रॉसिंग बंद की गई।


मालगाड़ी के निकलने में 15 मिनट लगे, जिससे क्रॉसिंग बंद रही और दोनों तरफ राहगीरों की भीड़ लग गई। हालांकि कुछ देर बाद ही स्थिति सामान्य हो गई। दरियापुर के स्टेशन अधीक्षक शील कुमार का कहना है कि रायबरेली स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से मालगाड़ी रास्ते में रुकी रही। कोई यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed