{"_id":"64948fc80325224df90bd30f","slug":"the-girl-gave-her-life-after-being-scolded-by-her-relatives-raebareli-news-c-13-1-301521-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिजनों के डांटने पर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिजनों के डांटने पर युवती ने दी जान
Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को फूल तोड़ने के लिए युवती ने खेत जाने से मना कर दिया तो परिजनों ने उसको फटकार लगा दी। इससे नाराज युवती रोती रही और परिवार वालों के खेत जाने के बाद फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे निकासू गांव निवासी राम विलास ने सुबह बेटी शिवानी (22) से फूल तोड़ने के लिए खेत साथ चलने के लिए कहा था। बेटी ने फूल तोड़े जाने से मना कर दिया था। इस पर रामविलास और उसकी पत्नी ने बेटी को फटकार लगा दिया था। इसके बाद सभी लोग खेत चले गए।
उधर परिजन खेत से लौटे तो देखा कि घर के अंदर रखे टीनशेड में रखी बल्ली से अंगोछा के सहारे शिवानी का शव लटक रहा था। यह देख परिजन दंग रह गए। उनमें रोना पिटना मच गया। युवती घर पर ही रहती थी। एम्स चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण ने घटनास्थल पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की फटकार के चलते युवती के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।