{"_id":"67e1bec89495773c370a8f78","slug":"the-fraudster-took-away-tyres-worth-27-thousand-from-the-showroom-by-claiming-to-be-the-son-of-an-mla-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1129319-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को विधायक का बेटा बताकर शोरूम से 27 हजार के टायर ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को विधायक का बेटा बताकर शोरूम से 27 हजार के टायर ले गए टप्पेबाज
Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
खुद को विधायक का बेटा बताकर शोरूम से 27 हजार के टायर ले गए टप्पेबाज
लखनऊ। बख्शी का तालाब में टायर के शोरूम मालिक से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। बरगदी निवासी पीड़ित व्यापारी फिरोज ने 27 हजार की टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोज के मुताबिक घर से कुछ दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया के पास अरशद टायर सर्विस के नाम से उनका शोरूम है। 18 मार्च को दो युवक भाजपा का झंडा लगी एसयूवी से आए। खुद को विधायक का बेटा बताया। 27 हजार के दो टायर खरीदे और कर्मचारियों से अपनी एसयूवी में रखवा दिए। दोनों में से एक युवक ने ऑनलाइन भुगतान किया। भुगतान नहीं होने पर आरोपियों ने कहा कि रुपये विधायक देंगे और भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने बिल राहुल नाम से बनवाया था। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।