फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The foundation of the mosque will be laid on Republic Day, there will be a program with flag hoisting

गणतंत्र दिवस पर रखी जाएगी मस्जिद की नींव, ध्वजारोहण के साथ होगा कार्यक्रम

Mon, 18 Jan 2021 02:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
The foundation of the mosque will be laid on Republic Day, there will be a program with flag hoisting
धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन। - फोटो : amar ujala
अयोध्या के धन्नीपुर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ मस्जिद की नींव रखी जाएगी। इस दौरान पौधरोपण भी किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की वर्चुअल बैठक में लिया गया। तय हुआ कि नींव रखे जाने से पहले अयोध्या जिला बोर्ड से योजना की मंजूरी के लिए आवेदन और रौनाही में मिले 5 एकड़ के भूखंड के मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही परियोजना की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि चेयरमैन जफर अहमद फारूकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि मस्जिद की नींव रखने का कार्यक्रम बेहद सादगी के साथ होगा। इस दौरान ट्रस्ट के सभी 9 सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मस्जिद के निर्माण के साथ ही वहां एक अस्पताल, संग्रहालय, पुस्तकालय, सामुदायिक रसोई, इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर, एक प्रकाशन हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 8.30 बजे मस्जिद परियोजना के 5 एकड़ भूखंड पर एक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सदस्य ट्रस्टी और फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी मस्जिद की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed