{"_id":"61a4b2864ce02b55c42c124c","slug":"the-first-number-of-bharat-series-allotted-lucknow-resident-yatendra-s-car-working-in-iffco-deserves-the-first-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सीरीज का पहला नंबर आवंटित : पहले नंबर की हकदार बनी इफ्को में कार्यरत लखनऊ निवासी यतेंद्र की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत सीरीज का पहला नंबर आवंटित : पहले नंबर की हकदार बनी इफ्को में कार्यरत लखनऊ निवासी यतेंद्र की कार
Mon, 29 Nov 2021 04:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Nov 2021 04:29 PM IST
सार
इसमें वर्ष का संकेत 21, भारत सीरीज का नंबर 9478 एवं ए सारीज है। भारत सीरीज के जैसे-जैसे वाहन मालिक बढ़ते जाएंगे तो सीरीज ए की जगह पर बी हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय ने भारत सीरीज का पहला नंबर सोमवार को एक कार को आवंटित किया है। पहला भारत सीरीज का नंबर यतेंद्र कुमार के नाम दर्ज हुआ है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि यतेंद्र कुमार केंद्र सरकार के उपक्रम इफ्को में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के अर्जुनगंज निवासी यतेंद्र कुमार ने मारुति की शिफ्ट डिजायर कार खरीद करके पंजीयन के दौरान भारत सीरीज नंबर के लिए आवेदन किया था। सत्यापन करने के बाद यतेंद्र को 21बीएच 9478ए नंबर का आवंटन हुआ है। इसमें वर्ष का संकेत 21, भारत सीरीज का नंबर 9478 एवं ए सारीज है। भारत सीरीज के जैसे-जैसे वाहन मालिक बढ़ते जाएंगे तो सीरीज ए की जगह पर बी हो जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन अधिकारी ने बताया कि इफ्को में कार्यरत अफसरों एवं कर्मियों की एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग होती रहती है। ऐसे में यतेंद्र का अब यूपी से दूसरे स्टेट में तबादला होने पर उनको कार के लिए वहां का न तो नया नंबर लेना पड़ेगा और न ही यूपी से एनओसी का कोई झंझट होगा।
विज्ञापन