फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The farmer's relatives tried to kill him in a property dispute

Lucknow News: संपत्ति विवाद में करीबियाें ने ही की थी किसान की हत्या की कोशिश

Tue, 31 Dec 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
The farmer's relatives tried to kill him in a property dispute
संपत्ति विवाद में करीबियाें ने ही की थी किसान की हत्या की कोशिश
मोहनलालगंज। दीवानगंज गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान अरुण कुमार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस हमलावरों के करीब पहुंच गई है। छानबीन में सामने आया है कि शनिवार रात करीबियों ने ही संपत्ति के विवाद में किसान का गला रेतकर जान लेने की कोशिश की थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उधर, ट्रॉमा में भर्ती किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति का विवाद सामने आया है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि बिजनौर के ख्वाजापुर निवासी अरुण यहां अपने नाना के घर के पास परिवार समेत रहते हैं। उनकी मां तीन बहनें थीं। तीनों के बीच जमीन का बंटवारा हुआ था। इसी बीच नानी के नाम कीमती जमीन का सौदा हुआ, लेकिन पैसों के बंटवारे पर हिस्सेदार खुश नहीं थे। पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला है कि अरुण की कुछ लोगों से लंबी बातचीत हुई थी। आखिरी बार उन्होंने जिससे बात की थी, उससे भी पूछताछ की गई। दो संदिग्धों की लोकेशन घटना स्थल के पास पाई गई। पुलिस ने एक को पूछताछ के लिए बुलाया, जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के पहुंचने पर नहीं कर सके दूसरा वार
सूत्रों के मुताबिक अरुण को दो हमलावरों ने दबोच लिया था। इसके बाद एक ने वार किया। इससे पहले कि हमलावर दूसरा वार करते अरुण की पत्नी वहां पहुंच गईं। आवाज लगाने पर दोनों भाग निकले। छानबीन में सामने आया है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। जेब से रुपये भी निकाल लिए थे। बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed