फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The family of former minister Bhagwati Singh will have to vacate the River Bank Colony bungalow.

Lucknow News: पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिजनों को खाली करना होगा रिवर बैंक कॉलोनी का बंगला

Tue, 29 Sep 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The family of former minister Bhagwati Singh will have to vacate the River Bank Colony bungalow.
नगर निगम ने जारी किया है नोटिस।
लखनऊ। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित नगर निगम का सरकारी बंगला अब पूर्व मंत्री भगवती सिंह के परिजनों को खाली करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने आवास का आवंटन रद्द कर दिया है और सात दिन में मकान खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

रिवर बैंक कॉलोनी का आवास संख्या डी-2/2 पूर्व मंत्री भगवती सिंह और राकेश कुमार सिंह के नाम आवंटित था। भगवती सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे थे। कोविड के दौरान भगवती सिंह के निधन के बाद भी उनके परिजन आवास में रह रहे हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक दोनों आवंटियों के निधन के बाद आवंटन की शर्तों और 26 जून 1978 के शासनादेश के प्रावधानों के तहत नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर 14 सितंबर को आवंटन निरस्त कर दिया गया।आवंटन निरस्त करने के साथ नगर निगम ने अब सार्वजनिक सूचना जारी कर एक सप्ताह के भीतर आवास खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित अवधि में आवास खाली नहीं करने पर वहां रहने वालों को अवैध कब्जेदार माना जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत आवास खाली कराने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed