{"_id":"6a61239fb335587d380d0382","slug":"the-faces-of-the-promising-achievers-lit-up-upon-receiving-medals-lucknow-news-c-13-lko1070-1841185-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पदक पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पदक पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे
विज्ञापन
दीक्षांत समारो में पदक पाने वाले मेधावी।
लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह बुधवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मास ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें 7,519 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। साथ ही 405 होनहारों को पदक दिए गए। इनमें 232 स्वर्ण, 165 रजत और आठ कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक दिए गए।
मुख्य अतिथि डेक्कन कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन ने कहा कि यह समारोह परिश्रम, अनुशासन और ज्ञान-साधना का उत्सव है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनाने पर जोर दिया। कुलपति विजय तिवारी ने शैक्षणिक विस्तार और संस्थागत विकास में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) आकांक्षा निगम व सभी संकायों के डीन, संस्थानों के निदेशक, विभागाध्यक्ष और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्राओं का रहा मेडल पर कब्जा
दीक्षांत में कुल 405 पदक दिए गए। वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के सभी आठों प्रतिष्ठित पदक छात्राओं के नाम रहे। कुलाधिपति पदक आद्या शर्मा, खुशी बुद्धराज, कृति जैन और मुस्कान बुद्धराज को मिला। प्रणीता यादव, सौम्या सिंह, श्रेया श्रीवास्तव और राहत परवीन को प्रति-कुलाधिपति पदक दिया गया।