फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The faces of the passengers sitting in the plane lit up after hearing the name of tennis player Rohan Bopanna

Lucknow News : टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का नाम सुनते ही खिल उठे विमान में बैठे यात्रियों के चेहरे

Tue, 19 Sep 2023 06:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Sep 2023 06:44 AM IST
सार

डेविस कप खेलने के बाद सोमवार को जब टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना लखनऊ से बंगलुरु लौट रहे थे तो विमान में कैप्टन ने जैसे ही उनका नाम पुकारा पैसेंजरों की खुशी देखने लायक थी। पैसेंजरों ने तालियां बजाकर खिलाड़ी का इस्तकबाल किया।

विज्ञापन
The faces of the passengers sitting in the plane lit up after hearing the name of tennis player Rohan Bopanna
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media

विस्तार

डेविस कप खेलने के बाद सोमवार को जब टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना लखनऊ से बंगलुरु लौट रहे थे तो विमान में कैप्टन ने जैसे ही उनका नाम पुकारा पैसेंजरों की खुशी देखने लायक थी। पैसेंजरों ने तालियां बजाकर खिलाड़ी का इस्तकबाल किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।

विज्ञापन


लखनऊ से बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 325 से टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना सोमवार को बंगलुरु जा रहे थे। वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे और विमान में अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। अन्य यात्री भी सीटों पर आकर बैठ चुके थे। इसी बीच कैप्टन ने उनका नाम पुकारा। पैसेंजरों को बताया कि टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना हमारे साथ फ्लाइट में हैं। इतना सुनना था कि पैसेंजरों के चेहरे खिल उठे। पैसेंजरों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। एक्स (ट्विटर) पर साझा हुए वीडियो को कोट करते हुए बोपन्ना ने इंडिगो के क्रू का आभार जताया है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रोहन बोपन्ना अपनी सीट पर बैठे हैं तभी कैप्टन उनका नाम पुकारते हैं। वह एनाउंसमेंट सुनकर हैरान हो जाते हैं। कैप्टन ने कहाकि हमारा सौभाग्य है कि फ्लाइट में स्पेशल गेस्ट रोहन बोपन्ना साथ हैं, जो कि भारतीय टेनिस के महान खिलाड़ी हैं। बता दें कि गोमतीनगर स्थित विजयंतखण्ड में हुए डेविस कप में रोहन बोपन्ना ने गत रविवार को मैच खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed