फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The extraordinary struggle of an ordinary person seen in Masita.

Lucknow News: मसीता में दिखा साधारण इंसान का असाधारण संघर्ष

Mon, 27 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The extraordinary struggle of an ordinary person seen in Masita.
लखनऊ। गोमती नगर स्थित यूपीएल स्टूडियो में रविवार को जावेद सिद्दीकी की कहानी मसीता पर एकल नाट्य प्रस्तुति हुई। वरिष्ठ रंगकर्मी गौतम सिद्धार्थ ने अपने दमदार अभिनय से साधारण इंसान के असाधारण संघर्ष को जीवंत किया। मसीता एक गरीब और हाशिये पर जी रहे व्यक्ति की कहानी है। वह नौकरशाही और लालफीताशाही के जाल में फंसकर अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करता है। इस नाट्य प्रस्तुति में रंगकर्मी गौतम सिद्धार्थ के भाव, संवाद और सहज प्रस्तुति ने पात्र की पीड़ा और बेबसी को सजीव बना दिया। नाटक की मार्मिक कहानी और अभिनय ने दर्शकों को कई बार रुआंसा कर दिया। जावेद सिद्दीकी हिंदी-उर्दू साहित्य और सिनेमा के चर्चित लेखक हैं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों, कहानियों और नाटकों की रचना की है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, डर, बाजीगर, राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों के साथ उन्होंने तुम्हारी अमृता जैसे चर्चित नाटक भी लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed