फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The effect of the medicine on the patient will be known before use

Lucknow News: इस्तेमाल से पहले पता चल जाएगा मरीज पर दवा का असर

Sat, 28 Dec 2024 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The effect of the medicine on the patient will be known before use
पीजीआई में नई लैब का शुभारंभ करते निदेशक डॉ आरके धीमन

विज्ञापन
लखनऊ। टीबी व अन्य बीमारियों में दवा का विशिष्ट मरीज पर क्या असर होगा, इसकी जानकारी पहले ही हो जाएगी। इससे मरीज को केवल उस पर असर होने वाली दवाएं दी जाएंगी। इसके लिए संजय गांधी पीजीआई में बायोसेफ्टी लेवल-3 कल्चर ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्टिंग और मॉलेक्यूलर नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग ट्यूबरकुलोसिस प्रयोगशाला शुरू की गई है।



संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि प्रयोगशाला के लिए सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपी से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह प्रयोगशाला 3.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। नोडल प्रभारी डॉ. ऋचा मिश्रा ने बताया कि यह प्रयोगशाला प्रदेश में अपनी तरह की पहली लैब है।
विज्ञापन




इसमें कल्चर व स्वचालित दवा संवेदनशीलता परीक्षण की जांच हो सकेगी। लाइन जांच व एक्सडीआर सीबीएनएएटी परख के माध्यम से टीबी के खिलाफ दवाओं का परीक्षण भी हो सकेगा। इंडियन ऑपल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अतुल कपूर ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विशेष रूप से क्षय रोग और कैंसर के उपचार में कंपनी की ओर से किए गए कामों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. आलोक नाथ, डॉ. शैलेंद्र भटनागर, डॉ. अक्षय आर्य, डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. आशिमा और डॉ. दीक्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed