Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The district will be immersed in the celebration of independence, martyrs will be honored

Lucknow News: आजादी के जश्न में डूबेगा जिला, शहीदों को किया जाएगा नमन

Wed, 14 Aug 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
The district will be immersed in the celebration of independence, martyrs will be honored
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। लोग आजादी के जश्न में पहले से ही सराबोर हो चुके हैं। वहीं बुधवार को एसएसबी मुख्यालय सहित विद्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल एसएसबी जवानों व केंद्रीय विद्यालय भिनगा के छात्रों ने लोगों को राष्ट्र धर्म निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसएसबी जवानों ने सीमा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के साथ मिल कर तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यवाहक कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में छात्रों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान उप कमांडेंट निरूपेश कुमार, सोनू कुमार एसएसबी के जवान, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जगजीत इंटर कॉलेज इकौना के छात्रों ने प्रधानाचार्य घनश्याम व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। वहीं सीआरबी इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली जबकि सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल गिलौला के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान झांकी भी निकाली गई। वहीं जिले के अन्य विद्यालयों व संस्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह आठ बजे फहरेगा राष्ट्रध्वज

श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार देर शाम 15 अगस्त को लेकर डीएम ने अजय कुमार ने बैठक की। कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों, संस्थानों, अर्द्ध सरकारी संस्थाओं, तहसीलों, ब्लॉक मुख्यालयों को लाइटाें से रोशन किया जाए। राष्ट्रध्वज एक निर्धारित मानक के अनुसार सुबह आठ बजे फहराया जाए। इस दौरान सुबह छह बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सुबह सात बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा से प्रभातफेरी व मानव श्रृंखला आयोजित होगी। अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज सहित सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम चार बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही सभी गांवों, जिला अस्पताल व स्टेडियम सहित अन्य कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed