फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The demand for medicines in KGMU departments decreased by 30 to 40 percent.

Lucknow News: केजीएमयू के विभागों में दवाओं की मांग 30 से 40 प्रतिशत घटी

Tue, 09 Jun 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The demand for medicines in KGMU departments decreased by 30 to 40 percent.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में करोड़ों रुपये के कथित दवा घोटाला सामने के बाद दवाओं की खरीद और मांग घट गई है। जांच शुरू होने के बाद यूरोलॉजी विभाग ही नहीं, बल्कि मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, कैंसर और अन्य विभागों में भी दवाओं की मांग में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आई है।
विज्ञापन

पहले जहां वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए नियमित रूप से बड़ी मात्रा में दवाओं का इंडेंट भेजा जाता था। वहीं अब डॉक्टर जरूरत का आकलन करने के बाद ही दवाओं की मांग कर रहे हैं। कई डॉक्टर महंगी दवाएं लिखने से भी परहेज कर रहे हैं। इसमें इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, प्रोटीन, आयरन के महंगे इंजेक्शन शामिल हैं। दवा इंडेंट से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने को लेकर भी डॉक्टर सतर्कता बरत रहे हैं। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, दवाओं की खपत और मांग में पिछले कुछ दिनों से कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed