Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Daliganj-Nakha Jungle Passenger train will run up to Aishbagh starting today

Lucknow News: आज से ऐशबाग तक चलेगी डालीगंज नकहा जंगल पैसेंजर

Mon, 15 Jun 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The Daliganj-Nakha Jungle Passenger train will run up to Aishbagh starting today
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नकहा जंगल से डालीगंज के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का विस्तार ऐशबाग तक कर दिया है। 15 जून से यह ट्रेन ऐशबाग तक चलेगी।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का मार्ग विस्तार सोमवार से ऐशबाग तक किया गया है। गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल से रात 11:20 बजे चलकर सुबह 9:12 बजे डालीगंज, 9:20 बजे लखनऊ सिटी तथा 9:55 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55062 ऐशबाग से शाम पांच बजे चलकर 5:11 बजे लखनऊ सिटी, 5:20 बजे डालीगंज होते हुए सुबह 4:27 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। ऐशबाग गोरखपुर पैसेंजर संशोधित समयानुसार बादशाहनगर से शाम 5:31 बजे, गोमतीनगर से शाम 5:48 बजे होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed