Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The couple was murdered by a tenant for vacating the shop

सीतापुर : किराएदार ने दुकान खाली कराने पर की थी दंपती की हत्या

Mon, 24 May 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 May 2021 09:40 PM IST
सार

कमलापुर कस्बे के निवासी जाकिर पत्नी चुन्नी बेगम के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। दंपती का बेटा बिसवां में रहता है। रविवार की देर रात दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
The couple was murdered by a tenant for vacating the shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कमलापुर क्षेत्र में रविवार की देर रात बुजुर्ग दंपती की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि किराए की दुकान खाली कराने से नाराज होकर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कमलापुर कस्बे के निवासी जाकिर (75) पत्नी चुन्नी बेगम (72) के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। दंपती का बेटा बिसवां में रहता है। रविवार की देर रात दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी साउथ एनपी सिंह ने जांच पड़ताल की थी। पुलिस को दोनों के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले थे। दोनों के शरीर पर जख्मों के निशान पाए गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक दंपती के बेटे इस्लाम ने बताया कि गवहिया गांव के अजीत ने उनके घर में किराए पर दुकान ली थी, जिसमें मोबाइल की दुकान खोली थी। बताया कि तीन साल से दुकान किराए पर ले रखी थी, लेकिन किराया देने को लेकर आनाकानी करता था। इसी वजह से 20 दिन पहले उसके पिता ने दुकान खाली करा ली थी। आरोप है कि दुकान खाली कराने को लेकर नाराज चल रहे अजीत ने अपने साथी के साथ मिलकर पिता और माता की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ कमलापुर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत और उसके साथी गुड्डू, महेंद्र, रवि, उमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि किराए की दुकान खाली कराने से नाराज होकर अजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर जाकिर की रात में पिटाई कर रहे थे, इस बीच शोर सुनकर पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी, इससे दंपती की मौत हो गई है।


वारदात के बाद आरोपी दरवाजा बंदकर मौके से फरार हो गए थे। पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मौके पर सीओ और कई थानों की पुलिस मुस्तैद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed