फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The country's own space station will soon be established in space: Shubhanshu

जल्द ही अंतरिक्ष में स्थापित होगा देश का अपना स्पेस स्टेशन : शुभांशु

Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The country's own space station will soon be established in space: Shubhanshu
सम्मानित कर्मचारियों के साथ भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, वरिष्ठ प्रधान वैज्
लखनऊ। स्पेस साइंस के क्षेत्र में भारत तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दुनिया की अपेक्षाओं से भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही देश का अपना स्पेस स्टेशन भी अंतरिक्ष में स्थापित होगा। यह बात भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन पादप विज्ञान महोत्सव के समारोह में बताैर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य कार्यक्रम में डिजिटल फोटोग्राफी, मौखिक व्याख्यान और पोस्टर प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें करीब 200 शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी ने कहा कि शोधार्थी संस्थान की रीढ़ होते हैं और उनका शोध देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

शुभांशु ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का इकलाैता ऐसा संविधान है जो अपने नागरिकों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने को मौलिक कर्तव्य मानता है। अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर माइक्रोग्रेविटी में सायनोबैक्टीरिया और शैवाल पर किए गए प्रयोगों का जिक्र किया और कई रोचक घटनाएं भी सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुभांशु को अंतरिक्ष में बुलाते थे ''बैले नर्तकी''

एक दिलचस्प अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रयोगों के दौरान सैंपल को सिरिंज में भरते समय उसमें हवा आ जाती थी। इसे निकालने के लिए उन्हें बार-बार सेंट्रीफ्यूज मशीन तक जाना पड़ता था। लगातार चक्कर लगाने के कारण अन्य अंतरिक्ष यात्री उन्हें मजाक में ''स्पेस बैलेरिना'' यानी बैले नर्तकी नाम से पुकारने लगे थे। उन्होंने शोधार्थियों को संदेश दिया कि भारत और भारतीयों के लिए आसमान कोई सीमा नहीं है, बल्कि अब उससे भी आगे बढ़ने की अनगिनत कहानियां लिखी जाने वाली हैं।


अंतरिक्ष में बढ़ गई थी लंबाई, दिल हो गया था छोटा

शुभांशु ने शोधार्थियों से अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए समय का एक रोचक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में उनकी लंबाई करीब पांच सेंटीमीटर बढ़ गई थी, जिससे वे काफी खुश थे। हालांकि, पृथ्वी पर लौटने के बाद उनकी लंबाई फिर सामान्य हो गई। गुरुत्वाकर्षण के अभाव में रक्त का प्रवाह पैरों से सिर की ओर अधिक हो गया था, जिससे सिर थोड़ा बड़ा दिखने लगा और हृदय कुछ सिकुड़ गया था। इस दौरान उनका वजन भी करीब पांच किलो कम हो गया था।

सम्मानित कर्मचारियों के साथ भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, वरिष्ठ प्रधान वैज्

सम्मानित कर्मचारियों के साथ भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, वरिष्ठ प्रधान वैज्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed