फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The condition of young man sitting on the strike deteriorated

धरने पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने से रोकने पर इंस्पेक्टर ने धमकाया

Fri, 09 Aug 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of young man sitting on the strike deteriorated
धरने पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने से रोकने पर इंस्पेक्टर ने फटकारा
विज्ञापन

विभूतिखंड में पिकप भवन स्थित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय में धरना दे रहे युवकों में से एक की हालत बृहस्पतिवार को बिगड़ गई।
पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस पर रखा तो साथियों ने हंगामा करते हुए उसे नीचे उतार लिया।
जानकारी पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने अभ्यर्थियों को फटकार लगाते हुए बीमार युवक को अस्पताल भेजा।
इस बीच अभ्यर्थियों को धमकी देने का इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकारियों ने सीओ गोमतीनगर को जांच सौंपी है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का परिणाम घोषित कराने की मांग को लेकर महिला व पुरुष अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय पर धरना दे रहे हैं।

बृहस्पतिवार शाम एक युवक की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की।
हालांकि, अन्य अभ्यर्थियों ने युवक को एंबुलेंस से जबरन उतार लिया और हंगामा करने लगे।
सूचना पाकर इंस्पेक्टर मौके पर आ गए और उन्होंने युवक के साथ अनहोनी होने पर अभ्यर्थियों को हत्या के मामले में केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर की धमकी के बाद अभ्यर्थी शांत हुए और बीमार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। इस बीच किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed