फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The company management also lodged an FIR

Lucknow News: कंपनी प्रबंधन ने भी दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The company management also lodged an FIR
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार को आरोपी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई। यह एफआईआर उस कंपनी के एचआर हेड कनिष्क सिंह ने दर्ज कराई है, जिसमें सौरभ काम करता था। आरोप है कि सौरभ त्रिपाठी की नियुक्ती एबीएम नॉलेज वेयर लिमिटेड में पांच मई 2025 को प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर हुई थी।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक सौरभ उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय निदेशालय में चल रहे एबीएम नॉलेज वेयर लिमिटेड के डबल एंट्री अकाउंटिंग सिस्टम का प्रोजेक्ट मैनेजर था। एक्स पर एक पोस्ट के जरिये पता चला कि सौरभ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुद को स्पेशल सेक्रेटरी अर्बन डिपार्टमेंट (यूपी सरकार) घोषित किया है। आरोप है कि सौरभ किसी प्रशासनिक सेवा का अधिकारी नहीं है। इस पोस्ट को देखने के बाद अन्य सोशल मीडिया के अकाउंट खंगाले गए, जिसपर सौरभ ने खुद को भारत सरकार का कैबिनेट सेक्रेटरी घोषित कर रखा है। आरोपी अनुचित लाभ लेने के लिए सरकारी पदों पर स्वयं को घोषित करके सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहा है। कनिष्क ने पुलिस को सारे साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed