फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cold in the capital faded due to intense sunlight

Lucknow News: तीखी धूप से राजधानी में फीकी पड़ी ठंड

Wed, 21 Jan 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The cold in the capital faded due to intense sunlight
समतामूलक के पास गुनगुनी धूप में अठखेलियां करते पक्षी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। मौसम के बदले मिजाज ने राजधानी में मंगलवार को दिन में ठंड का डर दूर भगा दिया। सुबह कोहरे का असर भी मामूली रहा। तीखी धूप से ठंड पूरी तरह से फीकी पड़ गई। दोपहर में धूप के तेवर से लोगों के गर्म कपड़े भी उतरवा दिए।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव से कोहरे में कमी आने के साथ ठंड से भी राहत मिली है। यह राहत आगे भी जारी रह सकती है। आगामी 24 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट के उपरांत उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 23 और 24 जनवरी को बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा के दिशा परिवर्तन और आसमान साफ होने से सोमवार रात न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। आगामी 24 घंटों तक यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद सामान्य से ऊपर ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

20 जनवरी 25.4 10.8

19 जनवरी 26.4 11.6

18 जनवरी 23.9 6.4
17 जनवरी 20.9 4.4
16 जनवरी 19.6 5.8
15 जनवरी 20.7 5.5
14 जनवरी 21.5 6.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed