{"_id":"686adc8c41b470c4b409e6ce","slug":"the-city-got-more-than-50-chartered-accountants-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1281706-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर को मिले 50 से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर को मिले 50 से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की परीक्षा में शहर के होनहारों ने अपना परचम लहराया है। परीक्षा में सफलता हासिल करके राजधानी के करीब 50 मेधावियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गाैरव हासिल किया। यश दुदेजा ने शहर में पहला स्थान हासिल किया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की लखनऊ ब्रांच के सचिव रिषभ मिश्रा ने बताया कि सीए फाइनल की परीक्षा में कुल 730 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से 30 ने दोनों ग्रुप, 18 ने पहला और 22 ने दोनों ग्रुप में सफलता हासिल की। अनुमान है पहले के प्रयासों को मिलाकर इस साल करीब 50 अभ्यर्थी सीए बने।
सीए इंटरमीडिएट में 1167 अभ्यर्थियों में से 181 और फाउंडेशन में 993 में से 94 ने सफलता हासिल की। परीक्षा में फाइनल में यश दुदेजा शहर में पहले, ओजस कपूर दूसरे, धीरज सिंघल तीसरे, अग्रिमा गर्ग चाैथे और अनुष्का वर्मा पांचवे स्थान पर रहीं। इसी तरह इंटरमीडिएट में मो. अमान, आकाश यादव, अयान हुसैन, अनुज गुप्ता और सागर सिंह रावत पहले पांच स्थानों पर रहे। फाउंडेशन में कीर्तिका सिंह पहले, प्रगति सिंह दूसरे और नमन गुसैन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
मम्मी-पापा का सपना हुआ पूरा
लखनऊ के सरोजनी नगर का निवासी हूं। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के क्षेत्र में जाने का सपना मेरे साथ मेरे परिवार का भी रहा है। मेरे साथ ही मम्मी पापा का भी सपना पूरा हुआ। पहली बार में ही मुझे सफलता मिली है। भविष्य में इस क्षेत्र की मांग बढ़ रही है। अभी एक निजी कंपनी में ट्रेनी कर रहा हूं। आगे किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना मेरा सपना है- यश दुदेजा, सीए फाइनल, सिटी पहली रैंक।
निजी क्षेत्र में बढ़ रही उपयोगिता
लखनऊ के गोमतीनगर का रहने वाला हूं। अभी एक निजी कंपनी में ट्रेनिंग दे रहा है। पहले चरण में ही मुझे सफलता हासिल हुई है। इस सपने को साकार करने में कड़ी मेहनत और धैर्य काम आया। शुरू से ही मुझे इस क्षेत्र की पढ़ाई करने की इच्छा थी। मुझे खुशी है कि सफलता हासिल हुई है। - ओजश्व, सीए फाइनल, सिटी द्वितीय रैंक
शुरुआत में कम से कम 30 लाख सालाना का पैकेज मिलेगा
लखनऊ के अलीगंज का निवासी हूं। कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत सफलता हासिल हुई है। अभी निजी कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा हूं। सीए रिजल्ट के साथ ही किसी निजी कंपनी में नौकरी करने पर कम से कम 30 लाख सालाना पैकेज मिलेगा। इस क्षेत्र में आने वाले युवाओं से यहीं कहूंगा कि वह अपने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहें। - धीरज, सीए रिजल्ट तीसरा स्थान