फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The child's health deteriorated due to fever in the train, mother kept pleading for treatment

Lucknow News: ट्रेन में बुखार से बिगड़ी मासूम की तबीयत, मां लगाती रही इलाज की गुहार

Thu, 24 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The child's health deteriorated due to fever in the train, mother kept pleading for treatment
लखनऊ। पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में एक महिला के एक वर्षीय बच्चे की तबीयत बुखार के चलते बिगड़ गई। महिला ने मदद के लिए रेलवे प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीआरएम से संपर्क किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल सकी। अंततः सहयात्रियों ने ही बच्चे की देखभाल में सहयोग किया।
विज्ञापन


घटना गाड़ी संख्या 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस की है। महिला यात्री ट्रेन की थर्ड एसी इकाॅनमी कोच एम-1, सीट संख्या 57 और 60 पर सफर कर रही थी। उनका पीएनआर नंबर 6255725042 है। बच्चे की बिगड़ती हालत से घबराकर महिला ने डीआरएम गौरव अग्रवाल से एक्स पर मदद मांगी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, ट्रेन के चेयरकार कोच सी-1 से सफर कर रहीं रश्मि सिंह ने बताया कि ट्रेन तय समय से घंटों देर से चली, जिससे यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे ही गाड़ी संख्या 15006 राप्तीगंगा एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 में गंदगी मिली। वहीं, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 13008 गंगा सतलुज एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में अनधिकृत यात्रियों की भरमार से नियमित यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed