लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैंपस में रविवार को आयोजित स्पोर्ट्स लर्निंग शोकेस में प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने खेलों के जरिये ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। एक्सपीरिएन्शियल लर्निंग प्रोग्राम के समापन समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। सीएमएस की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. गीता गांधी किंगडन ने नवनिर्मित डांस रूम और फिजिक्स लैब का उद्घाटन किया। खेल गतिविधियों में बच्चों ने रेड लाइट-ग्रीन लाइट, हॉपस्कॉच, स्टील द हैंकी, स्पून-लेमन रेस, खो-खो, रस्साकशी, क्रिकेट और फुटबॉल में प्रतिभा दिखाई। पैरेन्ट्स जर्नी मैप के तहत अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आभा अनंत समेत शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स लर्निंग शोकेस में खेलते सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चे।

स्पोर्ट्स लर्निंग शोकेस में खेलते सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चे।