{"_id":"5f778b5c8ebc3e9b7c13b0a0","slug":"the-celebrities-were-honored-with-the-mahatma-gandhi-international-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी गईं विभूतियां, नॉर्वे में वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी गईं विभूतियां, नॉर्वे में वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजन
Sat, 03 Oct 2020 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को ओस्लो, नॉर्वे में वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर किया गया।नॉर्वे की संस्था भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ओस्लो नगर पार्लियामेंट की संस्कृति मंत्री रीना मारिआन हानसेन रहीं। ओस्लो की मेयर मारिआने बोर्गेन ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने पुरस्कारों की घोषणा की। समाजसेवा एवं विश्व शांति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए गुलाब कोठारी (जयपुर) को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट सर्वोच्च सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
इस श्रेणी में गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं लेखिका मृदुला सिन्हा (नई दिल्ली), ओस्लो के समाजसेवी पत्रकार यालमार शेलांद, नॉर्वे एवं यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिज्ञ वीरेन्द्र शर्मा (लंदन) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा (उज्जैन), वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. निर्मला एस मौर्य (चेन्नई), हिंदी एवं पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक प्रो. हरमहेन्द्र सिंह बेदी (अमृतसर) और नॉर्वेजियन लेखिका इंन्विल्ड क्रिस्तीने हेरजोग, ओस्लो को सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत (वाराणसी), सर्वमित्रा सुरजन (नई दिल्ली) राजेश विक्रांत (मुंबई) एवं मीडिया विश्लेषक प्रो. संतोष तिवारी (लखनऊ) को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के सदस्य दीपक पांडेय रहे। कार्यक्रम सचिव एवं सूत्रधार थूरस्ताइन विंगेर, नॉर्वे एवं संगीता शुक्ला दिदरिक्सेन थीं।