फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The capital's Aryama is on the way to create a Guinness World Record

Lucknow News: राजधानी की अर्यमा गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने की ओर

Fri, 22 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The capital's Aryama is on the way to create a Guinness World Record
राजधानी निवासी दस वर्ष की मेधावी छात्रा अर्यमा शुक्ला।
लखनऊ। राजधानी निवासी दस वर्ष की मेधावी छात्रा अर्यमा शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। अर्यमा ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बताए गए नियमों का पालन करते हुए महज 1 मिनट के भीतर- पाई के दशमलव बाद के 500 अंक बोलकर अपना नाम दर्ज कराने का सफल प्रयास किया। ‘’मोस्ट डेसिमल प्लेसेस ऑफ पाई रिकाल्ड इन वन मिनट’’ कैटगेरी में इसके पहले अमेरिका की 17 वर्षीय इलाना ग्रीनबर्ग के नाम वर्तमान रिकॉर्ड 426 का है। इस माैके पर लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना के अलावा पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, आईटी कॉलेज के गणित के प्रोफेसर अखिलेश त्रिपाठी, लविवि के गणित विभाग के डॉ. अंकित बाजपेई, डॉ. मो. तारिक, डॉ. शरद चौरसिया, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सूर्यकांत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सुधीजन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed