फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The businessman committed suicide by shooting himself with a pistol

Lucknow News: कारोबारी ने तमंचे से गोली मारकर जान दी

Mon, 11 Mar 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Mar 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The businessman committed suicide by shooting himself with a pistol
लखनऊ। बख्शी का तालाब के अचरामऊ गांव निवासी कारोबारी ने रविवार सुबह अपने घर में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गांव में चर्चा है कि कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है मगर वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अचरामऊ गांव में अतुल विश्वकर्मा (48) लोहे का कारोबार करते थे। उनकी पत्नी प्रियंका के मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे अतुल कमरे में फोन पर किसी से बात कर रहे थे। तभी बेटी युक्ता ने उन्हें बताया कि पापा हाथ में असलहा लिए हैं। प्रियंका कुछ समझ पातीं तब तक अतुल के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे तो अतुल खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही .315 बोर का तमंचा पड़ा था। गर्दन के पास गोली लगने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसीपी बीकेटी सुजीत दुबे मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाकर पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तमंचा कब्जे में लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि अतुल के पास तमंचा कहां से आया। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि अतुल पर काफी कर्ज था। कर्ज अदायगी को लेकर दबाव बढ़ने पर परेशान होकर उन्होंने जान दे दी। हालांकि अतुल की पत्नी ने कर्ज लेने की बात से इनकार किया है। अतुल के परिवार में पत्नी प्रियंका, बेटी गार्गी (5), युक्ता (7) और सिद्धि (10) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिंदनगर निवासी किरण नायक (50) रविवार तड़के करीब 04:30 बजे मकान की पहली मंजिल से कूद गईं। गंभीर रूप से घायल किरण को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किरण काफी समय से ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान थीं। उनका इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने जान दी है। किरण के परिवार में पति प्रमोद लक्ष्मण नायक, बेटा सागर नायक और बेटियां स्वाति व खुशी हैं। बेटा सागर दुबई में नौकरी करता है, जबकि स्वाति नोएडा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed