{"_id":"69792cf5b5a77a2ab807a73a","slug":"the-burden-of-buses-exhausted-alambagh-lucknow-news-c-13-lko1096-1577266-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बसों के बोझ ने आलमबाग का निकाला दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बसों के बोझ ने आलमबाग का निकाला दम
विज्ञापन
आलमबाग में लगा जाम।
लखनऊ। आलमबाग बस स्टेशन इस समय क्षमता से अधिक बसों का भार ढो रहा है। हालात ये है कि स्टेशन के भीतर बसों को एक मिनट भी खड़ा करने की जगह नहीं बची है। आलमबाग डिपो के साथ-साथ अब चारबाग और हैदरगढ़ डिपो का भार भी इसी स्टेशन पर आ गया है, जिससे व्यवस्था चरमरा गई है।
बसों की भारी संख्या को देखते हुए डिपो प्रशासन अब समय से पहले पहुंचने वाली बसों को सीधे प्लेटफॉर्म पर लाने के बजाय बेसमेंट में रोक रहा है। केवल प्रस्थान के निर्धारित समय और आवश्यकता के आधार पर ही उन्हें ऊपर प्लेटफॉर्म पर आने की अनुमति दी जा रही है।
जाम से जूझते मुसाफिर और राहगीर
मंगलवार को संवाद और अमर उजाला की टीम ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया तो स्थिति दयनीय मिली। चारबाग से आलमबाग और मवैया रोड पर बसों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आम जनता को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इतनी बसों का हो रहा संचालन
परिवहन निगम के अनुसार, आलमबाग स्टेशन पर 45 प्लेटफॉर्म हैं। पहले से ही यहां बसों का लोड था, तब आलमबाग डिपो की 84 बसों के अलावा दूसरी डिपो से आने वाली बसों को मिलाकर करीब 600 बसें चलती थीं। अब चारबाग डिपो के पुनर्निर्माण के लिए वहां की 124 और हैदरगढ़ डिपो की 120 बसें आने से यह संख्या करीब 850 पहुंच गई है।
ठहराव के समय में कटौती
बसों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने बसों के प्लेटफॉर्म पर रुकने के समय में भारी कटौती की है। पहले जो बसें 25 से 30 मिनट तक रुकती थीं, अब उन्हें मात्र 10 से 15 मिनट में प्लेटफॉर्म खाली करने का निर्देश दिया गया है।
यात्री चारबाग ही पहुंच रहे
चारबाग बस स्टेशन से फतेहपुर, अयोध्या, गोरखपुर और सुल्तानपुर जैसे रूटों की सवारियां जुड़ी थीं। इसकी बसों के आलमबाग शिफ्ट होने पर अधिकांश यात्री अब भी पहले चारबाग ही पहुंच रहे हैं। वहां से यात्रियों को दोबारा आलमबाग भेजा जा रहा है।
लगाए गए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी
आलमबाग बस स्टेशन पर बसों की संख्या बढ़ गई है। पहले यहां से करीब 600 बसों का आवागमन था, अब इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। बस स्टेशन से प्रदेश के सभी 75 जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों के लिए भी बसें मिलती हैं। नियमित रूप से बसों का संचालन हो और जाम जैसी स्थिति न बने, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
I- राजेश कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, आलमबाग डिपोI