फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bullies run and beat the soldier, his wife and the girl.

दबंगों ने सिपाही, उसकी पत्नी और बच्ची को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 08 Oct 2020 02:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Oct 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
The bullies run and beat the soldier, his wife and the girl.
a - फोटो : a
महराजगंज कोतवाली में तैनात सिपाही मोनू और उसकी पत्नी शिखा और बच्ची अनन्या को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सिपाही पत्नी और बच्ची के साथ महाराजगंज कस्बे में किराए के घर में रहता है। सिपाही और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि पत्नी का पता नहीं चल रहा है। पुलिस पर हुए हमले से जाहिर है कि महाराजगंज कोतवाली पुलिस का अराजक तत्वों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। पुलिस सिपाही की पत्नी की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


महाराज गंज कोतवाली में तैनात सिपाही से मोहल्ले के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर घर से बाहर आए सिपाही को हमलावरों ने पीटना शुरू कर दिया। पत्नी और बच्ची बचाने आई तो उन्हें भी जमकर पीटा। हमलावरों ने तीनों को घर में घुसकर  और फिर  बाहर निकलने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और मोहल्ले के लोग तमाशाई बने रहें। सिपाही की पिटाई से महाराजगंज में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन वह किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


घटना के बाद से सिपाही की पत्नी को हमलावरों ने बंधक बनाया या फिर डर के मारे वह कहीं छिपी हुई है। पुलिस सिपाही की पत्नी का पता लगाने में लगी हुई हैं। सिपाही और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीओ का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed