{"_id":"66786326fc5a63e1180ac3f8","slug":"the-body-of-a-young-man-living-in-his-aunts-house-was-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105432-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुआ के घर रह रहे युवक की फंदे से लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुआ के घर रह रहे युवक की फंदे से लटकी मिली लाश
Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा (श्रावस्ती)। विदुहनी के मजरा झंझारपुरवा अपने बुआ के घर रह रहे युवक की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश घर के पीछे दुकान में पंखे से लटकती मिली। कटरा पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम परना खजुरार निवासी आनंद राज उर्फ संदीप पासवान (25) पुत्र अवधेश प्रसाद पासवान की बुआ नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम विदुहनी के मजरा झंझारपुरवा में रहती है। उनका पति साहबदीन पासवान गांव का पूर्व प्रधान रह चुका है। आनंद राज विगत तीन वर्ष से अपने बुआ के घर पर ही रह रहा था।
शनिवार शाम वह अपने घर से झंझारपुरवा आया था। रात 12 बजे तक वह अपनी बुआ के बेटे ताराचंद पासवान के साथ था। इसके बाद रविवार सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं दिखा। सुबह दुकान खोलने पहुंचे ताराचंद ने देखा कि आनंद राज की लाश दुकान में पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रही है। इसकी सूचना परिवारजनों सहित अपने ननिहाल में दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई हेमंत राज ने कटरा पुलिस को अपने भाई के आत्महत्या करने की सूचना दी। थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। संवाद