{"_id":"6738a50dd1d9e12ae604f224","slug":"the-bar-manager-beat-up-the-young-man-and-his-friends-lucknow-news-c-13-knp1002-954662-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक व उसके दोस्तों को बार मैनेजर ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक व उसके दोस्तों को बार मैनेजर ने पीटा
Sat, 16 Nov 2024 07:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 16 Nov 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। प्लासियो स्थित टॉनिक बार में जन्मदिन पर दोस्तों संग पार्टी मना रहे युवक को मामूली बात पर बार के मैनेजर ने बाउंसर संग लात घूसों से जमकर पीटा। बचाव में आए उसके दो दोस्तों को पीटा। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक कृष्णानगर निवासी निशांत श्रीवास्तव बृहस्पतिवार शाम दोस्त विनीत सिंह चौहान व अनुराग सिंह संग जन्मदिन की पार्टी मनाने टॉनिक बार आए थे। कुछ सामान मांगने को लेकर वेटर से कहासुनी हो गई। इस बीच 15 बाउंसर के साथ मैनेजर दिलीप पहुंचे और अभद्रता करने लगे। विरोध पर उसे पीटने लगे। बचाव में आए उनके साथियों को भी पीटा। इस दौरान विनीत की सोने की चेन टूटकर गिर गई।