{"_id":"69d17bf44dc12c80540ea3b4","slug":"the-accuseds-son-called-and-apologized-for-his-fathers-mistake-lucknow-news-c-13-lko1070-1675940-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरोपी के बेटे ने कॉल कर पिता की गलती की मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरोपी के बेटे ने कॉल कर पिता की गलती की मांगी माफी
Sun, 05 Apr 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद। रहीमाबाद के जुगराजगंज स्थित प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को स्कूल में घुसकर गोली मारने के आरोपी विजय पाल के बेटे प्रांजुल ने व्हाट्सऐप कॉल कर पिता को माफ करने की विनती की।
जुगराजगंज निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे भतीजे लकी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल प्रांजुल की थी और वह गोली कांड के आरोपी पिता विजय पाल की गलती की माफी मांग रहा था। प्रांजुल का कहना था कि पिता को गलती का पछतावा है। लकी ने कॉल की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को कॉल के बारे में सूचना दी गई। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पांच टीमें तीन जिलों में आरोपी की तलाश में जुटी हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर गोली मारने की वजह का खुलासा किया जाएगा।