फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thailand girl death mistry

थाई युवती का पिछले 11 साल से था लखनऊ आना-जाना, स्पा में कर रही थी फिजियोथेरेपिस्ट का काम

Tue, 11 May 2021 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
thailand girl death mistry
लखनऊ। राजधानी में कोरोना से जान गंवाने वाली थाईलैंड की युवती पियाथिडा के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह लखनऊ में पिछले कई सालों से आती-जाती रही है और विभूतिखंड इलाके में स्थित ओ2 स्पा सेंटर में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम कर रही थी। खुद को थाई युवती का गाइड बताने वाला सलमान ही इस सेंटर का मैनेजर है। उसने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। यह सेंटर एक बिल्डर का है जो इस समय छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रहा है। पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक थाई युवती की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर एक जनप्रतिनिधि के परिवार पर गंभीर आरोप लगे तो उन्होंने रविवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को पत्र लिखकर जांच की मांग की। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि थाई युवती पिछले कई वर्षों से लखनऊ आती-जाती रही है और विभूति खंड स्थित ओ2 स्पा सेंटर में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम कर रही थी। इस साल वह 31 मार्च को लखनऊ और हुसैनगंज इलाके में किराए पर रहने लगी। गत 28 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर स्पा सेंटर के प्रबंधक सलमान ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली और इलाज के दौरान 3 मई को उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबेसी के जरिये युवती के घरवालों से संपर्क किया गया और उनकी सहमति से सलमान को स्थानीय अभिभावक का दर्जा दिया गया। उसकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ और इसकी वीडियोग्राफी कर घर वालों को दिखाया गया।
विज्ञापन

स्पा सेंटर के मालिक से भी होगी पूछताछ
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक स्पा सेंटर रायपुर के बिल्डर राकेश शर्मा का है। उसने सलमान को स्पा सेंटर का मैनेजर बनाया था। राकेश के कहने पर ही सलमान ने थाई युवती को लोहिया लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। सलमान ने दो दिन की पूछताछ में बताया कि युवती 201 9 से उनके संपर्क में थी। उनके स्पा सेंटर से पहले उसने लखनऊ के दूसरे स्पा सेंटरों में भी काम किया था। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले खुला था स्पा सेंटर
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर के दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस को स्पा सेंटर का रजिस्टर भी मिला है। इससे पता चला कि करीब डेढ़ साल पहले विभूति खंड इलाके में यह स्पा सेंटर खोला गया था।
सलमान के मोबाइल की खंगाली जा रही डिटेल
पुलिस सलमान के मोबाइल की डिटेल निकाल रही है। उसके मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं। मोबाइल के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म की पड़ताल चल रही है। सलमान की युवती से काफी चैटिंग भी हुई है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं थाई युवती के मोबाइल की भी डिटेल खंगाली जा रही है। इसमें कैंट एरिया के एक सीड्स कारोबारी से लंबी और लगातार बातचीत की डिटेल मिली है। युवती पिछले दो-ढाई साल से इस व्यापारी के संपर्क में थी। व्यापारी से भी पूछताछ की तैयारी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों से भी होगी पूछताछ
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि इस मामले से संबंधित कोई भी दस्तावेज हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द ही सौंप दी जाएगी।
2010 में पहली बार आई थी पियाथिडा
प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि थाई युवती की ट्रैवेल हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि वह 2010 में पहली बार लखनऊ आई थी। इसके बाद उसका आना-जाना लगा रहा। 2018 मध्य के बाद वह लखनऊ में ही रुक गई। बीच-बीच में वीजा समाप्त होने पर थाईलैंड चली जाती और फिर लौट आती थी।
वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी से जोड़ना गलत
थाई युवती की मौत के संबंध में राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने पुलिस कमिश्नर से जांच की मांग करते हुए उन्हें एक पत्र दिया था। इस बारे में राज्यसभा सांसद के निजी सहायक अनूप पांडेय ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि अफवाह फैलाने वालों में एक नाम रामदत्त तिवारी का था। लेकिन उनके कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भूल से तिवारी की जगह त्रिपाठी लिख गया है। कुछ लोग इसे वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी से जोड़ रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है।

पुलिस को गुमराह करता रहा सलमान
स्पा सेंटर का मैनेजर सलमान तीन मई को थाई युवती की मौत के बाद से ही पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिचित ने राकेश शर्मा ने फोन कर युवती के बीमार होने की जानकारी दी थी और उसकी मदद करने के लिए कहा था। लेकिन रविवार देररात पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed