{"_id":"9e7f9db5cf9126711128c2b5765e244c","slug":"tgt-exam-on-25-janaury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी: 6028 पदों के लिए 5,75,958 आवेदन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी: 6028 पदों के लिए 5,75,958 आवेदन!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Jan 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती की परीक्षा पास करने वालों के फोटोयुक्त अंकपत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके साथ इनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के अंक भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर डाले जाएंगें जिससे धांधली कर कोई शिक्षक न बन सके।
विज्ञापन
25 जनवरी से प्रदेश के 260 केंद्रों पर शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक के 6028 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके लिए 5,75,958 आवेदन आए हैं। 25 जनवरी, 1, 8, 15 व 22 फरवरी को कुल 17 विषयों की लिखित परीक्षाएं होंगी। चयन बोर्ड ने कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तरपुस्तिकाएं भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी, झांसी, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, आगरा मंडल की उत्तरपुस्तिकाएं भेज दी गई हैं। कानपुर, फैजाबाद, मुरादाबाद मंडल की बुधवार तथा लखनऊ व मेरठ मंडल की उत्तरपुस्तिकाएं गुरुवार को भेजी जाएंगी। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश दे दिए गए हैं।