{"_id":"5b829cf942c792464d1bb61a","slug":"tet-qualification-is-essential-for-being-principal-says-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टीईटी पास अध्यापक नहीं बन सकेंगे प्रिंसिपल: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टीईटी पास अध्यापक नहीं बन सकेंगे प्रिंसिपल: हाईकोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने कहा है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बनने के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य अर्हता है। इसके बिना कोई अध्यापक प्रोन्नति पाने का पात्र नहीं है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रोन्नति प्रक्रिया रोके जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर हस्तक्षेप करते हुए इसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
याचिका सूबेदार यादव और 54 अन्य की ओर से दाखिल की गई थी। याचिका में 17 मई 2018 के आदेश को चुनौती दी गई थी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी की।
विज्ञापन
कोर्ट ने दीपक कुमार शर्मा केस में 15 मई 2018 को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि एनसीटीई द्वारा 12 नवंबर 2014 को जारी अधिसूचना क्लाज 4(बी) में स्पष्ट है कि प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक अथवा प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति पाने के लिए टीईटी प्राइमरी स्तर या टीईटी अपर प्राइमरी स्तर का उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
दीपक शर्मा केस में हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बगैर टीईटी उत्तीर्ण अध्यापकों को प्रोन्नति देने पर विचार न किया जाए। 15 मई 2018 के इस आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 मई को प्रोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा कि विभाग ने प्रोन्नति प्रक्रिया रोकी है इसे रद्द नहीं किया है। इसलिए इस मामले में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है।