फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet examination today.

TET की परीक्षा आज, शामिल होंगे नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ये हैं दिशा-निर्देश

Sat, 14 Oct 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
 tet examination today.
डेमो प‌िक

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 1634 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी इलाहाबाद में परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


यहां कुल 86 केंद्रों पर 50761 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। टीईटी में नकल के आरोप में लखनऊ से शुक्रवार को दो युवकों के पकड़े जाने के बाद प्रशासन और सख्त हो गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में सुबह 10 बजे से प्राथमिक स्तर की टीईटी होगी। ढाई घंटे के इस परीक्षा में प्रदेश भर में 570 केंद्रों पर तीन लाख 49 हजार 192 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह दूसरी पाली में दिन में ढाई बजे से 1064 केंद्रों उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसमें कुल छह लाख 27 हजार 568 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल, अनुशासनहीनता पर परीक्षा केंद्र का रद्द होगा परिणाम

 tet examination today.
प्रतीकात्मक फोटो

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया जा चुका है कि जो भी अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा जाएगा, भविष्य में किसी भी टीईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। नकल या अनुशासनहीनता की शिकायत पर परीक्षा केंद्र का परिणाम भी रद्द होगा।

परीक्षा प्रारंभ होने के बाद आने वालों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र अवश्य दिखाना होगा। जिनके पास वैध प्रवेश पत्र नहीं होंगे, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित सीट पर उनका रोल नंबर लिखा होगा। इससे अलग बैठने पर अभ्यर्थन रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में सिर्फ प्रवेश पत्र और काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाने की अनुमति होगी। अन्य कोई अनुचित सामान पाए जाने पर उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

पेपर बिकने की भी रही चर्चा

 tet examination today.

इलाहाबाद। टीईटी के एक दिन पहले शनिवार को इलाहाबाद में पेपर आउट होने और चोरी-छिपे उसके बिकने की भी चर्चा रही।

हालांकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इससे इंकार दिया लेकिन विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों, सलोरी, अल्लापुर, राजापुर, तेलियरगंज, कटरा आदि छात्र बाहुल्य इलाकों में दोपहर बाद से टीईटी का पेपर आउट होने चर्चा रही।

कुछ लोग 15 से 20 हजार रुपये के बीच पेपर दिलाने का दावा करते सुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed