{"_id":"9ac795be9cc7219f25134c37c18ad97e","slug":"terrorists-stayed-in-muzaffarnagar-says-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में आतंकियों ने काटी थी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में आतंकियों ने काटी थी रात
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
लगता है राहुल गांधी को आईबी से मिली जानकारी एकदम पुख्ता थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा एक आतंकी की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
अब मुजफ्फनगर के एसपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि मुजफ्फरनगर में आतंकियों ने एक रात गुजारी थी।
उन्होंने यह भी बताया कि ये आतंकी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानितत लियाकत के घर रुके थे।
हालांकि, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं हो पायी थी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बीते दिनों एक रैली को संबोधित करते हुए यह बताया था कि आतंकी मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों के संपर्क में थे।
इस पर राहुल और केंद्र सरकार दोनों की जमकर किरकिरी हुई थी। कई नेताओं ने इसे सिरे से खारिज किया था तो कइयों ने राहुल को आड़े हाथों लिया था।
हालांकि, अब एसपी का यह खुलासा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए कई नई मुश्किलें खड़ा कर सकता है।
पहले ही वह सैफई महोत्सव और नेताओं के वर्ल्ड टूर को लेकर काफी फजीहत का शिकार हो रहे हैं।