फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist attack alert in up on diwali

अलर्टः दिवाली पर यूपी को निशाना बना सकते हैं आतंकी

Tue, 10 Nov 2015 09:57 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack alert in up on diwali

दीपावली की खुशियां भी अराजक तत्वों व आतंकियों के निशाने पर हैं। सार्वजनिक स्थानों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। ऐसी आशंका सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों ने जताई है।

विज्ञापन


इसके चलते नेपाल सीमा से सटे बहराइच समेत सभी जिलों में दीपावली पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस के साथ एसएसबी सघन चौकसी बरत रही है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर भी तलाशी अभियान चल रहा है। प्रकाश पर्व पर दीपावली के पटाखों के धूमधड़ाके के बीच आतंकी धमाके की आशंका है। मधेशी आंदोलन के चलते भी सीमा पर तनाव है। आतंकी इसका लाभ उठाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने दीपावली के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद नेपाल सीमा से सटे बहराइच के मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा व  नवाबगंज थानों के थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है।

सीमा पर संदिग्‍ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

terrorist attack alert in up on diwali

सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बहराइच से लगने वाली 100 किमी. की सीमा पर आने-जाने वाले विदेशियों और संदिग्ध गतिविधियों वालों से कड़ी पूछताछ चल रही है।

रुपईडीहा आउट पोस्ट के सहायक सेनानायक पीएन सिंह ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। नेपाल आने-जाने वालों का ब्यौरा भी दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोमेंस लैंड पर एक-एक किलोमीटर की दूरी पर भी जवान गश्त कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक सालिक राम वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर सार्वजनिक  स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed