फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terror of tiger in Rahmahn Kheda in Lucknow.

Lucknow: इलाके में दहशत... अब छह टीमों के साथ बाघ को पकड़ेंगी 'सुलोचना' और 'डायना' ये है प्लानिंग

Fri, 03 Jan 2025 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

लखनऊ के रहमान खेड़ा इलाके में बाघ की दहशत बरकरार है। हाल ये हो गया है कि बागों में काम करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। न विभाग की लखनऊ, पीलीभीत व कानपुर की छह टीमें क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
Terror of tiger in Rahmahn Kheda in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा में एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों से बाघ की चहलकदमी जारी है, लेकिन टीमें बाघ को पकड़ नहीं सकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बृहस्पतिवार सुबह दो गांव के लोगों ने बाघ के नए पगचिन्ह देखे। दुधवा नेशनल पार्क से लाई गईं हाथिनी सुलोचना व डायना की मदद से वन विभाग ने बाघ को पकड़ने की योजना बनाई है। वन विभाग की लखनऊ, पीलीभीत व कानपुर की छह टीमें क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कुशमौरा व गोला कुआं गांव के बागवानों को रेलवे पटरी के किनारे आम के बागों में बाघ के पगचिह्न दिखे। उनका कहना है कि यह समय बागों में पानी लगाने का है। खेती का भी काम चल रहा है। बाघ की दहशत से मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इससे फसल भी चौपट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बोले किसान, अब कैसे होगी खेती
गोला कुआं गांव के रहने वाले आनंद टिंकू मौर्या ने बताया कि आम के बाग में बाघ के नए पगचिह्न मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाघ रेलवे पटरी से उतरकर बाग में आ गया है। कुशमौरा गांव के रहने वाले बागवान रामप्रताप, खुशीराम, रामकुमार, रमेश यादव ने बताया कि सुबह जब बाग में पानी लगाने के लिए गए तो यहां बाघ के नए पगचिह्न दिखाई दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। एसडीओ हरिलाल ने बताया कि वह दुबग्गा रेंजर के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। इसमें पगचिह्न बाघ के होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलोमीटर दायरे में की गई कॉम्बिंग

एसडीओ हरिलाल की मानें तो बाघ की सक्रियता मिलने की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में कॉम्बिंग की है। यहां कई बागों में ऐसे पगचिह्न मिले हैं जो बाघ के लग रहे हैं।

छह टीमें, 22 ट्रैप कैमरे लगे
डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से बुलाई गई दो ट्रेंड हथिनी सुलोचना व डायना पहुंच गई हैं। शुक्रवार से दोनों हथिनी, बाघ को पकड़ने के लिए वन टीम के साथ कॉम्बिंग करेंगी। क्षेत्र में दो जगहों पर मचान बनाए गए हैं। इससे वन कर्मी निगरानी कर रहे है। 22 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। छह टीम, एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम समेत करीब 30 अधिकारी लगे हैं। कानपुर, लखनऊ व पीलीभीत के टाइगर एक्सपर्ट की टीम भी लगी हैं।

आमोठिया गांव के पास भी मिली बाघ की हलचल
काकोरी के आमोठिया गांव के पास तालाब किनारे भी बृहस्पतिवार की शाम बाघ की हलचल मिली। ग्रामीणों ने पगचिह्न देखे तो वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग व डब्ल्यूटीआई टीम भी पहुंची और जांच की। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया, जिसमें पड़वा बांधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed