फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tent businessmen died when a car falls into a pathole in Gauriganj Amethi.

Amethi News: गुमटी से टकराकर गड्ढे में पलटी कार, टेंट व्यवसायी की मौत, साथी की हालत नाजुक

Thu, 30 May 2024 06:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 May 2024 06:01 PM IST
सार

हादसा अमेठी-गौरीगंज मार्ग स्थित खजुरी गांव के समीप हुआ। टेंट व्यवसायी की मौत हो गई व उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
Tent businessmen died when a car falls into a pathole in Gauriganj Amethi.
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी-गौरीगंज मार्ग स्थित खजुरी गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गुमटी (ढाबली) को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर टेंट व्यवसायी की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गौरीगंज थानाक्षेत्र के गांव पांडेय का पुरवा मजरे टिकरिया गांव निवासी आयुष पाल (22) गांव में ही टेंट की दुकान चलाता है साथ ही पढ़ाई भी करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर आयुष गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी प्रद्युमन सिंह के साथ कार से अमेठी जा रहा था।
विज्ञापन


अमेठी गौरीगंज मार्ग पर खजुरी गांव स्थित चौराहे के समीप मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में कई पलटा खाकर गिर गई। घटना में कार सवार आयुष और प्रद्युमन कार के अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकाला। कार से बाहर निकालने के बाद दोनों को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही प्रद्युमन सिंह की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसएचओ गौरीगंज शिवाकांत तिवारी ने बताया कि घटनास्थल अमेठी कोतवाली है। अस्पताल के मेमो के आधार पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अमेठी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है जिसमें आयुष पाल की मृत्यु हो गई है और प्रद्युमन सिंह गंभीर है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed