फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ten percent da for employment

कर्मचारियों को 10% महंगाई भत्ते की सुगबुगाहट

Tue, 03 Sep 2013 02:43 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 02:43 AM IST
विज्ञापन
ten percent da for employment

केंद्रीय कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई तो दिन-दूना, रात-चौगुना बढ़ती महंगाई से जूझ रहे सूबे के करीब 18 लाख कर्मियों-पेंशनरों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को डीए दिए जाने के बाद प्रदेश के शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनरों को डीए दिए जाने का फैसला करती है।
 
प्रदेश के करीब 18 लाख कर्मचारी और पेंशनर इस समय 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता पा रहे हैं, मगर बढ़ती महंगाई के कारण यह नाकाफी साबित हो रहा है।

कर्मचारी बताते हैं कि एक-एक महीने में पेट्रोल के दाम तीन-तीन बार बढ़ रहे हैं। घरेलू सामानों में महंगाई इस कदर बढ़ी है कि बढ़े भत्ते का असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहा। ऐसे में डीए बढ़ने से थोड़ी राहत तो मिल ही जाएगी।
विज्ञापन


वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि  केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मियों को महंगाई भत्ता दिए जाने के बाद प्रदेश सरकार अपने कर्मियों को डीए देने पर आने वाले खर्च का आकलन शुरू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक परंपरा है कि केंद्र अपने कर्मियों का जितना भत्ता बढ़ाता है, प्रदेश सरकार भी अपने कर्मियों को उतना भत्ता दे देती है।

महंगाई के मौजूदा स्तर पर केंद्रीय कर्मियों को यदि 10 प्रतिशत भत्ता दिया जाता है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाएगा। ऐसे में राज्य के कर्मियों को भी 90 प्रतिशत डीए मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed