{"_id":"5b5206144f1c1bc6508b5df1","slug":"ten-liter-alcohol-converted-in-water-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पहुंचते ही पानी हो गई पुलिस द्वारा जब्त शराब, आरोपी कोर्ट से हुआ रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पहुंचते ही पानी हो गई पुलिस द्वारा जब्त शराब, आरोपी कोर्ट से हुआ रिहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती में सीजेएम कोर्ट में बृहस्पतिवार को एक आरोपी को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पेश किया गया। आरोपी जैनुल आबदीन निवासी वजीरपुर थाना दरगाह ने शराब बरामदगी पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
इससे नाराज सीजेएम निरंजन कुमार ने जांच अधिकारी रघुवीर गौतम से पूछा कि कैसे साबित होगा कि बरामद द्रव्य शराब ही है। पर, गौतम कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर सीजेएम ने आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस को तत्काल तलब कर जब्त शराब की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
परीक्षण के दौरान 10 लीटर में महज 2.13 फीसदी ही अल्कोहल और शेष पानी मिला। इसके बाद सीजेएम ने जैनुल को गिरफ्तार करने वाले एसआई गिरिजा शंकर पांडेय व दीवान बसंत सिंह की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए आरोपी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही एसपी को इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की रिपोर्ट जिला जज के सामने प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन