फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten lakhs extorted from a retired teacher by keeping her under digital arrest for six days

Lucknow News: सेवानिवृत्त शिक्षिका को छह दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर दस लाख ऐंठे

Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ten lakhs extorted from a retired teacher by keeping her under digital arrest for six days
सेवानिवृत्त शिक्षिका को छह दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर दस लाख ऐंठे
लखनऊ। प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका हुसैनगंज के छितवापुर निवासी अलका मिश्रा को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठग ने दस लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर जालसाज ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया था। पीड़िता के अनुसार ठग ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। फिर उनके बैंक खाते से दो बार में रकम स्थानांतरित करा ली। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अलका के मुताबिक, 15 मार्च को दो बजे अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि भोपाल में उनके नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट खुला है। इसमें बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन हो रहा है। जब उन्होंने इसे नकारा तो ठग ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी बताया और उन पर केस दर्ज होने की बात कही। कहा कि अगर गिरफ्तारी से बचना चाहती हैं तो जांच में सहयोग करना होगा। जांच पूरी होने तक किसी से बात नहीं करनी होगी।
विज्ञापन


डरी-सहमी अलका को ठग ने पूछताछ के नाम पर छह दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान वीडियो कॉल के जरिये उन पर निगरानी रखी। आरोपी ने कहा कि जांच के बाद रकम लौटा दी जाएगी। रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक, पीड़िता ने जिस खाते में रकम ट्रांसफर की है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खातों में रकम हुई ट्रांसफर

- 18 मार्च को इंडियन बैंक में सात लाख रुपये।

- 20 मार्च को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में तीन लाख।

डिजिटल अरेस्ट से ऐसे बचें

अगर आपके पास अनजान नंबर से काॅल आए तो सावधान हो जाएं। कॉल करने वाला शख्स यह कहता है कि आपके नाम से पार्सल बुक है। कस्टम विभाग ने पकड़ा है। केस दर्ज कर कर कार्रवाई की जा रही है... तो सतर्क हो जाएं। ये कॉल साइबर ठग की होती है। तत्काल पुलिस से शिकायत करें।


यहां करें शिकायत

यदि आप ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, लोकल पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed