{"_id":"59ee0aa94f1c1bf3538b8e18","slug":"ten-ias-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव से पहले यूपी में 10 आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव से पहले यूपी में 10 आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में निकाय चुनाव कार्यक्रम के एलान से पहले शासन ने लंबे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे सात आईएएस अधिकारियों को तैनाती दे दी है। दो अधिकारियों का तबादला किया गया है जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
शासन ने सोमवार को कुल 10 आईएएस अधिकारियों की नए सिरे से तैनाती की। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर तैनाती का इंतजार कर रहे वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलू के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार संभालने केबाद से ही मुरादाबाद के कमिश्नर की कुर्सी खाली थी।
विज्ञापन
पंजाब काडर से यूपी काडर में शामिल 2011 बैच की आईएएस श्रुति व असम-मेघालय काडर से अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर आए 2004 बैच के संजय गोयल को भी नियुक्ति दे दी गई है। श्रुति को एनएचएम का अपर मिशन निदेशक जबकि संजय को वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती मिली है। ये दोनों अधिकारी लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रतीक्षा में चल रहे यूपी काडर के आईएएस अधिकारियों में स्टडी लीव से लौटी किंजल सिंह को विशेष सचिव राजस्व, एस. राजलिंगम को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा और मिनिस्ती एस. को मिशन निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती दी गई है। सहारनपुर में डीएम रहने के दौरान बवाल होने पर निलंबित किए गए नागेंद्र प्रसाद सिंह को पिछले दिनों बहाल कर दिया गया था। उन्हें अपर गन्ना आयुक्त बनाया गया है।
विशेष सचिव श्रम के पद पर कार्यरत दिग्विजय सिंह को वहां से हटाकर राजस्व परिषद में निदेशक भूमि अध्याप्ति तथा मिशन निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन डॉ. सरोज कुमार को हटाकर प्राविधिक शिक्षा में विशेष सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई है। मिशन निदेशक एनएचएम पंकज कुमार को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।