{"_id":"60058ead8ebc3e30a16e7e13","slug":"ten-bjp-candidates-and-two-sp-candidates-elected-unopposed-in-the-legislative-council-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव में भाजपा के दस और सपा के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव में भाजपा के दस और सपा के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय
Mon, 18 Jan 2021 07:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की 12 सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा के दस और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक सपा के दो, भाजपा के दस और एक निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा सहित 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। महेश चंद्र शर्मा के पास दस प्रस्तावक नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया जाएगा।
नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा के दस उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने विधानमंडल के टंडन हॉल पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, घर्मवीर प्रजापति और कुंवर मानवेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, ब्रजेश पाठक, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, डॉ.महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, दयाशंकर. प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह और मनीष दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा उम्मीदवारों के बाद कानपुर निवासी महेश चंद्र शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। शर्मा के नामांकन पत्र में दस प्रस्तावक विधायकों के दस्तखत नहीं हैं। लिहाजा उनका नामांकन निरस्त होना तय है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे बाद भाजपा के दस और सपा को दो उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
शर्मा पहले भी कर चुके हैं नामांकन
कानपुर के महेश चंद्र शर्मा ने राज्यसभा की दस सीटों पर नवंबर में हुए चुनाव में भी नामांकन दाखिल किया था। उस समय भी उनके पास प्रस्तावक नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया गया था।