{"_id":"67a3af3cf9cb8d85fc06d77e","slug":"tempo-driver-injured-in-accident-dies-during-treatment-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109274-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे में घायल टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे में घायल टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 06 Feb 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। फोरलेन स्थित रतनापुर में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककंधू निवासी चालक अखिलेश (35) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो चुकी है, जबकि छह घायलों का इलाज हो रहा है।
बहराइच से सवारी लेकर भिनगा आ रहा टेंपो सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर बाजार में मार्ग किनारे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया था। इसमें भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टंडवा बनकटवा निवासी जाबिर अली (45) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक अखिलेश, संतलिया निवासी संतोषिया, राज प्रसाद व टंड़वा बनकटवा निवासी अरमान को गंभीर हालत में बहराइच रेफर किया गया था। जहां अखिलेश को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे बहराइच के ही एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शेष घायलों का उपचार बहराइच में हो रहा है। वहीं भिनगा में भर्ती घायलों को वापस घर भेज दिया गया है।
निमंत्रण में जाने की थी तैयारी, हादसे की सूचना से मचा कोहराम
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ककंधू निवासी अखिलेश कुमार की एक रिश्तेदारी में बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम था। अखिलेश ने पुत्र अनुराग (10), पुत्री पल्लवी (12) व पत्नी उमा देवी (32) से देर शाम तैयार रहने को कहा था। ताकि उनको छोड़ने के बाद वह बुधवार को अपना टेंपो लेकर कमाई करने जा सके। देर शाम टेंपो व ट्रैक्टर-ट्राॅली के भिड़ंत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी अखिलेश का हाल जानने घटनास्थल की ओर भागे। वहां पता चला कि अखिलेश को भिनगा ले जाया गया। यहां पहुंचे परिजनों को जानकारी हुई कि उनको मेडिकल कालेज बहराइच भेजा गया है। बहराइच पहुंचे परिजनों को जब यह जानकारी हुई कि उन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाना पड़ेगा तो बेहतर इलाज की आस में परिजन अखिलेश को बहराइच के ही एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम है।