{"_id":"c81dbc452f450f03a373be53bc2cbbf0","slug":"temperature-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगा कुहरा, ठिठुराने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगा कुहरा, ठिठुराने लगी ठंड
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के साथ सुबह और रात की ठंड अब ठिठुराने लगी है।
विज्ञापन
घर से हल्के फुल्के गर्म कपड़ों में सुबह निकलने वाले शहरियों को शाम के बाद घर लौटते समय सिहरना पड़ रहा है।
आधा नवंबर बीतने के बाद ठंड ने ठिठुराते दिसंबर से तेवरों की ओट ली है। बीते 48 घंटों से 8 डिग्री सेल्सियस पर बने न्यूनतम पारे ने सुबह की ठंड से कंपाया है।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 8 डिग्री सेल्सियस पर ही रिकार्ड हुआ।
दिन का अधिकतम पारा शनिवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह धुंध के बाद खिली धूप ने गुनगुने अहसास से दो-चार कराया। शाम को हवा के झोंको ने बढ़ी ठंड का अहसास कराया।
आंचलिक विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अभी अगले एक हफ्ते तक ठंड इसी अंदाज में जारी रहेगी।
दिन के न्यूनतम और अधिकतम पारे में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कुछेक दिनों में सुबह की धुंध और बढ़ेगी।
एक हफ्ते बाद ठंड के तेवर और तीखे होने की संभावना है।