फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature comes down because of rain in Lucknow.

Weather in UP: बारिश ने पारे की निकाली हवा, 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, घरों में बंद रहे एसी

Wed, 18 Oct 2023 09:45 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Oct 2023 09:45 AM IST
सार

सोमवार रात से हुई बारिश के कारण तापमान में 7 डिग्री सेल्शियस से भी ज्यादा गिरावट देखी गई। बुधवार को तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
Temperature comes down because of rain in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और हवा का असर मंगलवार को तापमान पर दिखा। दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से अधिक लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7, तो न्यूनतम19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि सोमवार को दिन का तापमान 35 और रात का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि सोमवार रात से सुबह तक हुई बरसात के साथ ही मंगलवार को भी बादलों का डेरा रहा। हवा चलने से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि उनका कहना है कि बुधवार को धूप खिलने के बाद दिन का पारा बढ़ेगा, हालांकि रात के पारे में आने वाले समय में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पारे में गिरावट का असर भी दिखा। मंगलवार को ज्यादातर घरों में एसी बंद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: यूपी में गुंडों के डर से स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, अब वही गुंडे-माफिया बिलों में छिपे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की झोली भरेगा विश्वकप: ऑनलाइन गेमिंग में प्रदेश नंबर वन, विश्वकप के दौरान 1,800 करोड़ के लगेंगे दांव


इससे पहले भी आई है गिरावट
अक्तूबर में इससे पहले 1972 में अधिकतम तापमान 21.3, तो 1997 में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2022 में भी 11 अक्तूबर को दिन का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed