{"_id":"68a6355b8989a19e580ec31e","slug":"telemedicine-will-now-get-wings-iit-will-help-lucknow-news-c-13-lko1110-1345464-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टेलीमेडिसिन को अब लगेंगे पंख, आईआईटी करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टेलीमेडिसिन को अब लगेंगे पंख, आईआईटी करेगा मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही टेलीमेडिसिन की सेवा एआई के जरिये अपग्रेड होगी। इसमें आईआईटी कानपुर की टीम मदद करेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे लखनऊ में शुरू किया जाएगा। इसमें कई नए विकल्प भी रखे जा रहे हैं, जिसमें मरीज अपने डॉक्टर से सीधे संवाद कर सकेगा। मरीज की हिस्ट्री भी ऑनलाइन रहेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के दो डॉक्टर व दो सीएचओ को इससे जोड़ा गया है।
शहर के 156 केंद्रों पर ई संजीवनी पोर्टल के जरिये टेलीमेडिसिन की सुविधा दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर इसमें मरीजों की मदद करते हैं। अभी तक मरीजों के परामर्श का रिकाॅर्ड दर्ज नहीं रहता था। ऐसे में हर बार डॉक्टर को बीमारी के बारे में बताना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत अब मरीजों को दिया गया परामर्श, दवा, जांच समेत पूरा रिकाॅर्ड ऑनलाइन दर्ज रहेगा, जो मरीज की आईडी पर क्लिक करते ही डॉक्टर के सामने होगा।सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल का नाम बदलकर अब धनवंतरि पोर्टल कर दिया गया है। कानपुर आईआईटी की टीम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटी है।